District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गाछपाड़ा का डीएम के किया औचक निरीक्षण।

विद्यालय में नियमित शिक्षण कार्य का दिया निर्देश।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा गाछपाड़ा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण शुक्रवार को किया गया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने विद्यालय संचालन के समय छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति को देखा। वर्ग संचालन की जानकारी लिया तथा प्रधानाचार्य से शिक्षको की उपस्थिति की सूचना प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर डीएम ने विभिन्न कक्षा में भ्रमण कर शिक्षको के द्वारा पढ़ाए जा रहे अध्याय के बारे में विद्यार्थियों से पूछताछ किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षण कार्य, आधारभूत संरचना और अन्य मूलभूत सुविधा की उपलब्धता को लेकर गंभीर दिखे। गौरतलब हो कि डीएम जिला में शिक्षा विभाग के कार्यों में प्रगति लाने हेतु लगातार विद्यालय भ्रमण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करवाने हेतु कृत संकल्पित है। सभी प्रखंड में मॉडल विद्यालय की स्थापना, नियमित वर्ग संचालन की लगातार समीक्षा किया जाता है। निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक को शिक्षण कार्य समेत नियमित रूप से विद्यालय परिसर की साफ सफाई, पर्याप्त रोशनी हेतु बिजली बल्ब, पंखा, बेंच डेस्क उपलब्धता, नियमित वर्ग संचालन जारी रखने हेतु निर्देश दिया। निरीक्षण में डीएम ने विद्यालय में पठन-पाठन और कार्यालय कार्य में सभी शिक्षक और लिपिक को अपनी निर्धारित भूमिका अदा करने का निर्देश दिया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button