ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

डीएम ने पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, बैरिया के वेबसाईट का किया लोकार्पण।।…

वेबसाईट यूजर-फ्रेन्ड्ली; इसकी डिजायनिंग आकर्षक: डीएम

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-पटना, शनिवार, दिनांक 10.09.2022ः- जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने आज पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, बैरिया के वेबसाईट (www.patliputrabusterminal.in) का लोकार्पण किया। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में इसे गो-लाईव किया गया।

डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि यह वेबसाईट यूजर-फ्रेन्ड्ली एवं सॉफिस्टिकेटेड है। इसकी डिजायनिंग काफी आकर्षक है। सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ एक ही जगह उपलब्ध है। पाटलिपुत्र बस टर्मिनल (पीबीटी) की जानकारी, महत्वपूर्ण पर्यटन केन्द्रों एवं लोक सुविधाओं का विवरण, आकस्मिक सम्पर्क सूत्र यथा-जिला नियंत्रण कक्ष, थाना आदि, अस्पतालों सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण स्थलों की दूरी एवं उसका गूगल लोकेशन, बस टाइम टेबल, कार्यालय धारकों का फोन नं., स्थानीय रूट का विवरण, ऑनलाईन बुकिंग का लिंक, महत्वपूर्ण सम्पर्क सूत्रों का विवरण, शासी निकाय, कार्यकारिणी समिति का विवरण इत्यादि सहित सभी विवरण है। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि आम जनता के लिए यह काफी उपयोगी है। वेबसाईट का प्रारूप रिस्पॉन्सिव है। एनड्रॉयड मोबाईल पर इसे आसानी से खोला जा सकता है।

डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि पाटलिपुत्र बस टर्मिनल में यात्री सुविधाओं को उत्तरोत्तर बेहतर बनाने के लिए प्रशासन सतत प्रयत्नशील एवं प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, प्रभारी पदाधिकारी पीबीटी, कार्यपालक अभियंता(प्रभारी आईएसबीटी), बुडको, नगर निगम के प्रतिनिधि एवं अन्य भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button