बुनियाद केंद्र, किशनगंज में दिव्यांगजन मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

किशनगंज,16अक्टूबर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को बुनियाद केंद्र, किशनगंज में दिव्यांगजन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम PWD एवं SVEEP कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर दिव्यांगजनों और कार्यालय कर्मियों द्वारा एक भव्य मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, जो बुनियाद केंद्र परिसर से प्रारंभ होकर ब्लॉक चौक भेड़ियाडांगी तक गई।
रैली में प्रतिभागियों ने मतदान के महत्व और दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर जोर देते हुए नारे लगाए — “मतदान हमारा अधिकार है, दिव्यांगजन भी बनें मतदान का आधार।” रैली में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, कर्मी एवं आमजन शामिल हुए।
इस अवसर पर आलोक कुमार भारती, नोडल पदाधिकारी, SVEEP/PwD कोषांग, किशनगंज, कर्मवीर कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, किशनगंज, नूरी बेगम, जिला प्रबंधक, बुनियाद केंद्र, तथा उमाकांत मंडल, प्रधान लिपिक, PWD कोषांग सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। इनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
SVEEP/PwD कार्यक्रम के तहत आयोजित इस पहल का उद्देश्य दिव्यांग मतदाताओं को प्रेरित करना है ताकि वे बिना किसी बाधा के मतदान केंद्रों तक पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को दिव्यांग-अनुकूल सुविधाओं जैसे रैंप, ब्रेल किट एवं विशेष सहायता के बारे में जानकारी दी गई और शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया गया।



