किशनगंज : डीएम की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आहुत
वर्तमान में माह अगस्त, 2023 के खाद्यान्न का वितरण कराया जा रहा है। वर्तमान में किशनगंज जिला का औसतन वितरण प्रतिशत 50.94 प्रतिशत है

किशनगंज, 11 अगस्त (के.स.)। धर्मेंद्र सिंह, शुक्रवार को जिलाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में “जिला आपूर्ति टास्क फोर्स” की समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई। समीक्षात्मक बैठक में पाया गया कि वर्तमान में माह अगस्त, 2023 के खाद्यान्न का वितरण कराया जा रहा है। वर्तमान में किशनगंज जिला का औसतन वितरण प्रतिशत 50.94 प्रतिशत है। सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखण्ड आपूर्ति निरीक्षक को खाद्यान्न वितरण में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया। डीएम के द्वारा जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, किशनगंज को निर्देश दिया गया कि जिले के सभी राज्य खाद्य निगम के गोदामों में ससमय खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि राज्य खाद्य निगम के गोदामों से जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को खाद्यान्न की आपूर्ति ससमय हो सके। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला प्रबंधक रा०वा०निगम किशनगंज, सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी सभी सहायक गोदाम प्रबंधक रा०वा०निगम किशनगंज एवं अन्य उपस्थित थे।