:कार्तिक पूर्णिमा ,2022 के सफल आयोजन हेतु समीक्षात्मक बैठक करते हुए जिलाधिकारी।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:- जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में *कार्तिक पूर्णिमा, 2022* हेतु सभी आवश्यक तैयारी, विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समीक्षात्मक बैठक हुई। *विदित हो कि इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा दिनांक 08 नवम्बर, 2022 को मनाया जाना है।* डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि इस अवसर पर गंगा नदी के विभिन्न महत्वपूर्ण घाटों पर काफी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवार के सदस्यों के साथ स्नान करने आते हैं। घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी पदाधिकारियों को *सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध* रहना पड़ेगा।
*डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि छठ महापर्व, 2022 के सफल आयोजन में आप सभी ने बहुमूल्य योगदान दिया है। इसके लिए आप सभी के प्रति हार्दिक आभार। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि कार्तिक पूर्णिमा की सफलता सुनिश्चित करने में भी आप सभी सक्रिय एवं तत्पर रहेंगे।*
डीएम डॉ. सिंह ने कार्तिक पूर्णिमा, 2022 के अवसर पर *उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था एवं सुचारू यातायात प्रबंधन* सुनिश्चित करने का निदेश दिया है। उन्होंने गंगा नदी के घाटों एवं पहुंच पथ पर आवश्यक तैयारी ससमय करने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों का दायित्व निर्धारण किया है।
1. गंगा नदी के महत्वपूर्ण घाटों, खतरनाक एवं अनुपयोगी घाटों पर नदी में बैरिकेडिंग- पटना नगर निगम एवं अन्य नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी।
2. प्रकाश व्यवस्था- पेसू, पटना नगर निगम एवं अन्य नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी।
3. घाटों की सफाई- पटना नगर निगम एवं जिले के अन्य क्षेत्रों हेतु संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्/नगर पंचायत।
4. घाटों पर पेयजल/अस्थाई प्रसाधन की व्यवस्था- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
5. खतरनाक घाटों की पहचान/गंगा स्नान के लिए चिन्ह्ति नदी घाटों की पहचान- अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर, पटना सिटी एवं दानापुर, अधीक्षण अभियंता जल संसाधन विभाग, पटना ।
6. आपदा प्रबंधन- अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, पटना।
7. चिकित्सा व्यवस्था- सिविल सर्जन, पटना।
8. विधि व्यवस्था संधारण- अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था/प्रभारी दंडाधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष/विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा।
9. घाटों पर नियंत्रण कक्ष एवं वाच टावर की व्यवस्था- अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर/पटना सिटी एवं संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल/नजारत उप समाहर्ता।
10. यातायात प्रबंधन- पुलिस अधीक्षक, यातायात, पटना/कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल।
11. अग्निशमन- जिला अग्निशाम पदाधिकारी, पटना।
12. पटना जिले के अन्य अनुमंडल क्षेत्रों की व्यवस्था-अनुमंडल पदाधिकारी/संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी।
13. महत्वपूर्ण घाटों पर सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन- नजारत उप समाहर्ता
14. ठोसता प्रमाण-पत्र- विद्युत निरीक्षक, पटना। महाप्रबंधक पेसू, पटना। अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन, पटना/कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, पटना।
डीएम डॉ सिंह ने सभी अधिकारियों को *समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया है*।
,