ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मुख्यमंत्री जी की समाधान यात्रा के विरोध में कुर्सी का टुकड़ा फेंकने के मामले में जिलाधिकारी, औरंगाबाद का आया official जवाब 

सागर कुमार विशेष संवाददाता

मुख्यमंत्री जी की समाधान यात्रा के विरोध में कुर्सी का टुकड़ा फेंकने के मामले में जिलाधिकारी, औरंगाबाद का आया official जवाब

 

13 फरवरी 2023

आज कुछ मीडिया समूह के द्वारा खबर चलाई जा रही है कि औरंगाबाद में माननीय मुख्यमंत्री जी की समाधान यात्रा के विरोध में कुर्सी का टुकड़ा फेंका गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी, औरंगाबाद के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उक्त खबर पूर्णतः गलत है।

उनके द्वारा दी गई जानकारी निम्न है :-

“”संपूर्ण कार्यक्रम का वीडियो IPRD के माध्यम से लाईव चलाया गया था जिससे स्पष्ट है कि न किसी स्थान पर विरोध हुआ है न हीं किसी स्थल पर नागरिकों को मिलने से रोका गया है। कुर्सी का टुकड़ा कार्यक्रम स्थल पर आने के संबंध में पाया जा रहा है कि नागरिकों से मिलते हुए एक स्थल पर नागरिक अति उत्साह में जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे और कुछ बच्चे माननीय मुख्यमंत्री जी को देखने के लिए कुर्सी पर खड़े हो गये थे, संभवतः एक कुर्सी टुटने से कुर्सी का टुकड़ा छिटक कर अंदर आया था जो किसी को लक्षित नहीं था।  इस दौरान सभी नागरिक अच्छे माहौल में माननीय मुख्यमंत्री से मिल रहे थे और लगभग आधे घंटे तक माननीय मुख्यमंत्री नागरिकों के बीच थे। मीडिया और अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी भी स्थल पर थे। किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन उस स्थल पर नहीं था।  सभी से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की अफवाह से स्वयं को दूर रखें।”

Related Articles

Back to top button