ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*मॉडलस ने प्रदर्शित किया माँ दुर्गा के रूप*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा:शक्ति की अधिष्ठात्री माँ दुर्गा की उपासना का त्योहार शारदीय नवरात्र के अवसर पर माँ दुर्गा के नौ रूपों को प्रस्तुत करने की परिकल्पना एन०के० स्टूडियो के मालिक निरंजन कुमार ने मॉडलस के जरिये की।

शारदीय नवरात्र में नौ दिनों तक माँ दुर्गा की नौ रूपों की पूजा होती है। माँ दुर्गा के नौ रूप हैं शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंधमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री। नवरात्र के इन नौ रातों में तीन देवी पार्वती, लक्ष्मी और सरस्वती के नौ रुपों की पूजा होती है जिन्हें नवदुर्गा कहते हैं।

निरंजन कुमार ने बताया कि माँ दुर्गा और उनके नौ रूप को मॉडलस के जरिये दिखाया गया है। इस प्रदर्शन में माँ दुर्गा के रू नौ रूपों की भूमिका में सनाया यादव, रिया रानी, अदिति त्रिपाठी, ज्योति गुप्ता, मनीषा कुमारी, दीपिका, अलीशा, अपर्णा, आशिका, अंतरा थी। सभी मॉडलस ने बेहद खूबसूरती से माँ दुर्गा के अलग-अलग रूपों को आत्मसात किया है। सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
——-

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!