ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, 2021-22″ मे चयनित विद्यालयों के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण

स्वच्छता हमारी जीवन-शैली का अभिन्न अंग होना चाहिए, विद्यालयों में कोविड-उपयुक्त व्यवहार का अनुपालन आवश्यक : डीएम

त्रिलोकी नाथ प्रसाद =पटना, सोमवार, दिनांक 01.08.2022ः- जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला-स्तर पर “राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, 2021-22” में चयनित विद्यालयों के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। विभिन्न श्रेणियों में 18 विद्यालयों का चयन किया गया था। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों/प्रतिनिधियों द्वारा पुरस्कार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अमित कुमार एवं संबंधित प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यालयों में केन्द्रीय विद्यालय आई.आई.टी. पटना, एम.एस. तारा नगर सिकरिया बिहटा, एम.एस.गुलामअलीचक बिहटा, टी.पी.एच.एस.बिहटा, केन्द्रीय विद्यालय ए.एफ.एस.बिहटा, क्रिस्टोफर पब्लिक स्कूल दानापुर, आर.पी.सी. एकेडमी दानापुर, केन्द्रीय विद्यालय खगौल दानापुर, डी.ए.वी पब्लिक स्कूल आर्य समाज मंदिर, दानापुर, ज्ञान निकेतन दानापुर, एम.एस. करारा घोसवरी, एम.एस.दरियापुर सम्पतचक, उच्च माध्यमिक विद्यालय सुइथा फुलवारीशरीफ, एम.एस.फुलवारीशरीफ, क्राइस्ट चर्च डायोसेसन स्कूल खगौल दानापुर, यु.एम.एस.नूरीचक, पुनपुन, आर्यभट्ट निकेतन दानापुर, शहीद रामानंद हाई स्कूल लखना पुनपुन शामिल है।

डीएम डॉ. सिंह ने सभी प्रधानाध्यापकों तथा विद्यालय परिवार के सदस्यों को पुरस्कार प्राप्त होने पर अपनी हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दीं। उन्होने कहा कि आप लोगों के लगन, प्रतिबद्धता एवं अनवरत प्रयास के बदौलत ही यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की इस प्रवृति को निरंतर बरकरार रखें, बच्चों के व्यवहार में स्वच्छता परिलक्षित होनी चाहिए तथा विद्यालयों मे उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल रहना चाहिए।

डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों में जल, स्वच्छता और साफ-सफाई के क्षेत्र मे उत्कृष्टता को मान्यता देना, प्रेरित करना और पुरस्कृत करना है। स्वच्छता के मानकों के अनुपालन करने की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाने वाले विद्यालयों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा। विद्यालयों में बेहतर जल, स्वच्छता और स्वच्छता की स्थायी प्रथाओं को बढ़ावा देना, उत्तम संचालन और रख-रखाव, व्यवहार परिवर्तन गतिविधियाँ और क्षमता निर्माण, कोविड-19 कार्य योजना, प्रबंधन एवं क्रियान्वयन के मापदंडों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

डीएम डॉ सिंह ने कहा कि स्वच्छता हमारी जीवन-शैली का अभिन्न अंग होना चाहिए। कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर हम सबको कोविड-अनुकूल व्यवहार का अनुपालन सुनिश्चित करना चाहिए।

डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि भविष्य में आप और भी बेहतर प्रदर्शन करें यह मेरी शुभकामना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button