ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य
ठाकुरगंज : जर्जर सड़क से आवागमन में हों रहीं परेशानी
सड़क इतनी जर्जर हो गई है कि वाहन चलाते समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उक्त सड़क हजारों की आबादी वाले गांवों को बाजार से जोड़ती है

किशनगंज, 30 अक्टूबर (के.स.)। फरीद अहमद, जिला के ठाकुरगंज प्रखंड को बहादुरगंज प्रखंड से जोड़ने वाली मुख्य सड़क बदहाल स्थिति में है। पौआखाली पवना से खोदागंज होते हुए जाने वाली मुख्य सड़क काफी जर्जर स्थिति में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। गौरतलब हो कि सड़क इतनी जर्जर हो गई है कि वाहन चलाते समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उक्त सड़क हजारों की आबादी वाले गांवों को बाजार से जोड़ती है। सड़क में कहीं कहीं तो इतने बड़े गड्ढे हैं कि वाहन चलाते समय वाहन कई बार अनियंत्रित भी हो जाती है। सड़क मरम्मती या निर्माण की अति आवश्यकता है।