ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

किशनगंज,13अगस्त(के.स.)। फरीद अहमद, ठाकुरगंज प्रखंड परिसर में AIMIM के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन की अगुवाई AIMIM के सीमांचल प्रभारी गुलाम हसनैन ने की, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।गुलाम हसनैन ने इस दौरान सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताया और SIR, मोटेशन, और परिमार्जन जैसी प्रक्रियाओं में हो रहे भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कामों में लाखों रुपये की लूट हो रही है, जिसे तुरंत रोका जाना चाहिए। हसनैन ने चेतावनी दी कि अगर यह भ्रष्टाचार बंद नहीं हुआ तो आगे अनशन करने पर भी विचार किया जाएगा।
AIMIM नेता राहील अख्तर ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह धरना प्रदर्शन मुख्य रूप से प्रखंड कार्यालय के कर्मचारियों के खिलाफ था, जो मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR से जुड़े निवास प्रमाण पत्र जारी करने में जानबूझकर देरी की जा रही है, जो सरकार के इशारे पर हो रहा है। प्रदर्शन के बाद, गुलाम हसनैन ने अपने पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर ठाकुरगंज अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और SIR, मोटेशन, और परिमार्जन जैसी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने की मांग की गई है।