District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिले के 148 महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर 81 दंडाधिकारी व 150 पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति।

डीएम श्रीकांत शास्त्री ने सभी जिलेवासियों को दी दुर्गापुर्जा/विजयादशमी की शुभकामनाएं, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील।

  • जिला मुख्यालय हेतु गश्ती दल में 5 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी भ्रमणशील, जिला नियंत्रण कक्ष में 4 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त।
  • अफवाह फैलाने वाले की खैर नहीं, असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की पूरी तैयारी।
  • जिला साइबर सेल की सोशल मीडिया टीम द्वारा 24 घण्टे सोशल मीडिया, वाट्सअप ग्रुप, वेब न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब आदि पर रखी जा रही है कड़ी नजर।
  • भीड़-भाड़ वाले स्थानो पर सादे लिबास में पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे से भी नजर।
  • डीएम, श्रीकांत शास्त्री एवं एसपी डॉ इनाम-उल हक मेंगनू स्वयं पल-पल की गतिविधियों पर रख रहे है नजर, जिला प्रशासन पूरी तरह सजग।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री ने जिलेवासियों को दुर्गापूजा/दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि दुर्गापूजा/दशहरा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने एवम इस अवसर पर विधि- व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा हर स्तर पर पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही, पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण हो इस बाबत चुस्त प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ पूजा में व्यवधान उत्पन्न करने वाले, सामाजिक माहौल को दूषित करने वाले एवं अफवाह फैलाने वाले असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिले के 148 महत्वपूर्ण एवम संवेदनशील स्थानों पर कुल 81 दंडाधिकारियों एवं 150 पुलिस पदाधिकारियो की प्रतिनियुक्ति की गई है। भीड़-भाड़ वाले स्थानो पर सादे लिबास में ही पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। जिला मुख्यालय में 5 गश्ती दल भ्रमणशील है। सभी प्रखंड मुख्यालय में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। यदि कोई मिथ्या अफवाह फैला कर सामाजिक ताने-बाने को नुकसान करने का प्रयास करता है या भ्रामक एवं विवादित पोस्ट करता है तो ऐसे तत्वों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 153-A एवं 505 के अंतर्गत अविलंब कार्रवाई की जाएगी। जिला साइबर सेल एवम सूचना एवम जनसम्पर्क की सोशल मीडिया टीम द्वारा 24 घण्टे सोशल मीडिया, वाट्सअप ग्रुप, वेब न्यूज़, फेस बुक, यूट्यूब चैनल पर विशेष नजर रखी जा रही है। 1 अक्टूबर 2022 के पूर्वाह्न 6 बजे से समाहरणालय स्थित आपदा प्रबंधन कार्यालय में कार्य करना शुरू कर दिया है। किसी भी प्रकार की सूचना नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06456–225152 पर दी जा सकती है। प्रभारी पदाधिकारी के रूप में मो मंजूर आलम, एसडीसी की प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी प्रकार का सूचना आदान प्रदान इनके मोबाइल नंबर 8757890980 पर की जा सकती है। 24 घंटा चलने वाला नियंत्रण कक्ष तीन पालियों में चल रहा है। नियंत्रण कक्ष में 04 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ प्रत्येक पाली में QRT की टीम एवं उनके लिए बेस्ट पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त किसी भी परिस्थिति से निपटने को लेकर सुरक्षित दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही एम्बुलेंस, अग्निशाम एवम वज्रवाहन को भी तैयार रखा गया है। डीएम एवम एसपी स्वयं पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। जिला प्रशासन के संयुक्त आदेश के तहत अस्थाई नियंत्रण कक्ष फल पट्टी चौक पर 01 अक्टूबर से अर्हनीश संचालित है। प्रभारी पदाधिकारी के रूप में साकेत सुमन सौरव, अपर अनुमंडलाधिकारी (9868434336) की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा अतिरिक्त 3 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी कार्यरत है। नियंत्रण कक्ष से पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी। प्रतिमा विसर्जन स्थल डे मार्केट (धोबीपट्टी) और खगड़ा देवघाट पर भी अस्थाई नियंत्रण कक्ष बनाए गए है। दुर्गापूजा/दशहरा पर विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से 22 दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति जिला नियंत्रण कक्ष में करते हुए सुरक्षित दंडाधिकारी के रूप में रखा गया है। साथ ही, किशनगंज शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अलग अलग दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। SDM और SDPO को संयुक्त आदेश के द्वारा पूरे अनुमंडल क्षेत्रांतर्गत भ्रमणशील रहने और विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार की जवाबदेही सौंपी गई है। जिला नियंत्रण कक्ष लगाकर कार्यरत है।किसी भी प्रकार की सूचना आदान प्रदान करने हेतु कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। दूरभाष नंबर 06456225152 पर विशेष जानकारी ली जा सकती है। प्रभारी पदाधिकारी, मो मंजूर आलम के मोबाइल नंबर 8757890980, अस्थाई नियंत्रण कक्ष फल पट्टी, प्रभारी पदाधिकारी का दूरभाष 9868434336, अस्थाई नियंत्रण कक्ष, धोबीघाट के प्रभारी धनंजय कुमार का दूरभाष नंबर 7463889229 और अस्थाई नियंत्रण कक्ष खगड़ा देवघाट के प्रभारी का दूरभाष नंबर 7654474395 पर संपर्क कर विशेष सहायता प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button