District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : तेज हवा और बारिश के कारण गिरा पूजा पंडाल टूटी बिजली की तार तो मचा हड़कंप..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, विद्युत तार ने एक बड़ा हादसा होने से बचाया,खगड़ा कालू चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल हवा व बारिश में गिर गया। पंडाल के विद्युत तार पर गिरने से एक बड़ा हादसा होते होते बचा। पंडाल विद्युत तार पर अटक गया जिस कारण पंडाल सड़क पर नहीं गिरा। तेज हवा और बारिश की वजह से शहर के खगड़ा कालू चौक पर निर्मित पूजा पंडाल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सोमवार को अचानक हुई बारिश और तेज हवा को नव निर्मित पूजा पंडाल सहन नही कर पाई और देखते ही देखते जमींदोज हो गई। जिससे भक्तो और पूजा समिति के सदस्यों में मायूसी छाई हुई है। हालाकि इस दौरान किसी तरह के जान माल का नुकसान नही हुआ है और ना ही प्रतिमा को कोई नुकसान पहुंचा है। वही घटना की सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है और पंडाल से बिजली के तार को हटाया जा रहा है। स्थानीय निवासी सहाबुल आलम ने बताया की अचानक तेज हवा आने की वजह से यह घटना हुई है। वही इस घटना में किसी तरह के जान माल का नुकसान नही हुआ है। अगर 11 हजार का बिजली तार पंडाल को नही रोकता तो यह बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button