District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरपुलिसप्रमुख खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की तैनाती

किशनगंज,08फरवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, बिहार के महामहिम राज्यपाल की सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल के साथ-साथ प्रशासनिक दंडाधिकारियों की व्यापक प्रतिनियुक्ति की गई थी। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एवं प्रशासनिक मुस्तैदी बनाए रखने के लिए एडीएम इरफान आलम और डीपीआरओ कुंदन कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

राज्यपाल के दौरे के दौरान तकनीकी एवं प्रशासनिक समन्वय को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के वरीय अधिकारियों को भी प्रतिनियुक्त किया गया था। मौके पर ग्रामीण कार्य विभाग, पूर्णिया के मुख्य अभियंता सुधीर कुमार, किशनगंज ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय कुमार, कार्यपालक अभियंता (डिवीजन-1) विद्यानंद प्रसाद तथा कार्यपालक अभियंता (डिवीजन-2) चंद्रशेखर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रशासन की सतर्कता एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्यपाल का संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!