ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कलमजीवी कार्यालय में मनाई गई लोकनायक जय प्रकाश नारायण की पुण्यतिथि।।…

जितेन्द्र कुमार सिन्हा:-पद के लिए कभी लालसा नहीं थी लोकनायक जय प्रकाश नारायण की। उक्त बातें कलमजीवी संघ के अध्यक्ष प्रभात चंद्रा ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर कलजीवी संघ कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कही।

लोकनायक जय प्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को कलजीवी संघ के सदस्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभात चंद्रा
ने कहा कि लोकनायक जय प्रकाश नारायण हमारे देश के आदर्श हैं और उन्होंने आपातकाल के खिलाफ छात्रों को एकजुट कर देश में तानाशाही सरकार के खिलाफ अभियान चलाकर उसे उखाड़ फेंका था। लोकनायक के मन में कभी भी कोई पद पाने की लालसा नहीं था। इसलिए वे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे पद को भी ठुकरा कर देश सेवा में अपने को समर्पित कर दिया था, इसलिए हमें उनके पद चिन्हों पर चलकर बिना कोई पद की लालसा लिए समाज सेवा का काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज उनके चित्र के आगे संकल्प लेने वाले लोग लोकनायक जयप्रकाश नारायण को जेल में बंद करने वाले पार्टी के साथ मिलकर कर सरकार चला रहे हैं और लोकनायक के सपने को चकनाचूर कर रहे हैं। हमें ऐसे लोगों से सतर्क रह कर समाज को बचाना है।

उक्त अवसर पर लोकनायक जय प्रकाश नारायण के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में
डॉ आर के गुप्ता, डॉ चेतना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, राजीव कुमार, ब्रजभूषण लाल, शैलेश कुमार सिन्हा, विजय श्रीवास्तव, अनुराग समरूप, अश्वनी कुमार, नेहा सिन्हा, लवली सिन्हा, वाणी अग्रवाल सहित अन्य सदस्यगण शामिल थे।
———

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!