राज्य

देव मंदिर व पोखरा का डीडीसी ने एसडीएम संग किया निरिक्षण।…

वर्क प्लान तैयार कर भेजने का दिया निर्देश।..

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा।तरारी प्रखण्ड स्थित देव पंचायत के देव गाँव स्थित 14 वी शताब्दी में निर्मित प्राचीन सूर्य मंदिर व पोखरा का डीडीसी बिक्रम विरकर एसडीओ अमरेन्द्र सिंह ने बारिकी से किया निरिक्षण ।निरिक्षण के दौरान डीडीसी विक्रम विरकर ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार जिज्ञासु को वर्क प्लान तैयार कर भेजने का दिया निर्देश ।जानकारी के अनुसार देव गांव स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग लम्बे समय उठाई जा रही ह्रै। वैसे इस पूर्व में इस सूर्य मंदिर के कायाकल्प को लेकर धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल ने मंदिर के कायाकल्प को लेकर पहल करते हुए स्वयं देव गांव जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए

देव मंदिर व पोखरा का निरिक्षण करते डीडीसी।..

वहां स्थित विशाल पोखरे का जीर्णेद्धार का कार्य कराया गया था।इसके बाद सें यह मंदिर व पोखरा प्रशासनिक उपेक्षा का दंश झेल रहा है।देखना है कि डीडीसी की पहल क्या रंग लाती है। निरिक्षण के दौरान डीडीसी विक्रम विरकर ,एसडीओ अमरेन्द्र कुमार ,बीडियो अशोक कुमार जिज्ञासु ,मनरेगा पीओ ,रामानुज कुमार ,बीसी कृष्णा सिंह ,राजस्व पदाधिकारी समेत कई अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!