District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : लोक कल्याणकारी योजनआों के प्रचार-प्रसार के लिये जन-जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर डीडीसी ने किया रवाना

यह जन-जागरूकता रथ जिले के सभी 09 प्रखंडों क्षेत्र में भ्रमण कर समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत संचालित परवरिश योजना, प्रायोजना योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आदि की जानकारी आम जनों तक पहुंचायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बच्चों की देख रेख एवं संरक्षण के गैर संस्थानिक प्रयासों के अंतर्गत परिवरिश योजना शुरू की गई है

अररिया, 31 अक्टूबर (के.स.)। अब्दुल कैय्यूम, जिला बाल संरक्षण इकाई, अररिया द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनआों के प्रचार-प्रसार हेतु एक जन-जागरूकता रथ को मंगलवार को समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त, अररिया संजय कुमार एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया राज कुमार, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी अररिया सोनी कुमार, सहायक निर्देशक बाल संरक्षण इकाई अररिया शंभू कुमार रजक, सहायक निर्देशक सामाजिक सुरक्षा अररिया नितेश कुमार पाठक, सहायक निर्देशक अल्पसंख्य कल्याण अररिया श्री सुबोध कुमार सहित समाहरणालय के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। मौके पर सहायक निर्देशक बाल संरक्षण इकाई अररिया शंभू कुमार रजक द्वारा बताया गया कि यह जन-जागरूकता रथ जिले के सभी 09 प्रखंडों क्षेत्र में भ्रमण कर समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत संचालित परवरिश योजना, प्रायोजना योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आदि की जानकारी आम जनों तक पहुंचायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बच्चों की देख रेख एवं संरक्षण के गैर संस्थानिक प्रयासों के अंतर्गत परिवरिश योजना शुरू की गई है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के गरीब परिवार के कन्या को विवाह के समय आर्थिक रूप से सहायता प्रदान कर किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की अधिक जानकारी के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई, अररिया में सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!