दभारतीय जनता पार्टी पलामू की जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिला कार्यालय मेदिनीनगर में हुई।।…

नवेंदु मिश्र-बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक ने किया एवं संचालन महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया।बैठक में जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि जिला कार्यसमिति सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य, मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी सभी मंडलों के अध्यक्ष गण उपस्थित रहे। इस बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहे
इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक ने झारखंड सरकार की विफलताओं पर चर्चा करते हुए डीजल पेट्रोल पर वैट कम करने के लिए सरकार पर दबाव बनाना,युवाओं को छलने वाली सरकार की घेराबंदी झारखंड सरकार में बढ़ रहे भ्रष्टाचार का बोलबाला, पंचायत चुनाव अविलंब कराने जैसे विषयों के प्रति जनता को जागरूक करने की बात सभी कार्यकर्ताओं से कही, बैठक के मुख्य अतिथि व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने कहा ‘ ‘आज जो विपक्षी दल यदा-कदा नजर आ रहे हैं वह केवल सोशल मीडिया पोस्टर बैनर तक ही सीमित है ‘वही भाजपा जनता के बीच रहने वाली पार्टी है ,साथ ही मनोज सिंह ने संगठन के विस्तार हेतु आगामी प्रशिक्षण शिविर पर विषय पर विस्तार से चर्चा किया।
बैठक में डिप्टी मेयर मंगल सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद सिंह,कामेश्वर कुशवाहा विपिन सिंह ,उपाध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय ,अरविंद सिंह, रामचंद्र यादव ,सुनील पासवान ,प्रफुल्ल सिंह ,विभाकर नारायण पांडे, मंजू लता ,उदय शुक्ला, महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा, श्याम बाबू, दुर्गा जौहरी, अजय तिवारी ,मंत्री श्यामा द्विवेदी, धीरेंद्र दुबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीटू गुप्ता ,जितेंद्र तिवारी रामेश्वर राम शिवकुमार मिश्र जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, मीडिया सह प्रभारी नवेन्दु मिश्र ,आईटी सेल के अजय सिंह ,सोमेश सिंह, युवा मोर्चा के महामंत्री श्वेतांक गर्ग व सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे ।धन्यवाद ज्ञापन व कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा कार्यालय सह मंत्री राकेश तिवारी ने किया।