राजनीतिराज्य

वार्ड 11 के पार्षद प्रत्याशी आलिया नाज के कार्यालय उदघाटन में उमड़ी भीड़…

रांची//आप अपने बच्चे को छोटे में चलता देखना चाहते थे लेकिन डर भी लगता था कि कहीं गिर न जाये, आपका कलेजे का टुकड़ा जमीन पर गिरे नहीं इसलिए उसे लकड़ी की बनी तीन चक्के वाली गाड़ी जिसे बेबी वाकर भी बोलते हैं देते थे, उसी बेबी वाकर के सहारे आपके बच्चे ने चलना सीखा था, आज यही बेबी वाकर लकड़ी की तीन चक्के वाली गाड़ी रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड 11 की पार्षद उम्मीदवार आलिया नाज को चुनाव चिह्न के पलरूप में मिला है , जिसका क्रम संख्या 2 है। रविवार को वार्ड 11 के कांटाटोली कुरैशी मुहल्ला में वार्ड कार्यलय का उदघाटन किया गया। इस मौके पर वार्ड 11 क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। इस दौरान झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, जमीयतुल कुरैश चौरासी पंचायत के उपाध्यक्ष इरफान कुरैशी, जमीयतुल कुरैश पंचायत के सदर गुलाम गौस कुरैशी पप्पू, महासचिव परवेज़ कुरैशी, जनार्दन राम, सुनील, दीपक, एजाज अहमद, नौशाद कुरैशी, नौशाद खान, शातिर फेकु, सद्दाम, इनायत, शब्बीर उर्फ पिंटू खान, तबरेज, वसीम, जगबीर, बशीर, जहूर, समीम, हमीदुल, बारिक कुरैशी, अहमद, जुबेर, डब्लू, मुमताज कुरैशी, बब्लू, महिलाओं लाइलून, खातून, शबा, तरन्नुम, सदफ, शबनम, पींकी, अशरुन, आफरीन, सोनी, गुलनाज, सहनाज, शहजादी, नरगीस, रीना तिर्की, सुनीता हेंब्रोम सहित सैकड़ों लोग शामिल थे और आलिया नाज के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

  *अपने वार्ड की शिक्षित प्रत्याशी*

बता दें कि वार्ड 11 से सबसे कर्मठ, शिक्षित और समाजसेवी है।इनकी शिक्षा की डिग्री संक्षिप्त में है कि आलिया नाज सेंट जेवियर्स कालेज रांची से पाॅलटीकल साइंस बीए, पाॅलटीकल साइंस एम ए इगनू, ह्यूमन राइट्स जेएमआइ दिल्ली और यूजीसी नीट क्वालीफाई है।

 *आलिया ने कहा कि माॅडल वार्ड बनाना है*

आलिया ने कहा कि पार्षद आपके द्वार कार्यक्रम चलायेगी हर सप्ताह अपने वार्ड के सभी मुहल्ले में जनता की समस्याएं हल करेगी, साफ सफाई पर जोर देगी, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन जरूरत मंदों को दिलाने में मदद करेंगी, गली मुहल्ले में स्ट्रीट लाईटें लगवायेगी, जितने पानी टंकी है सबकी साफ सफाई नियमित रूप से करवाएगी ताकि लोग टंकी का पानी पीने में उपयोग करें, सामुदायिक शौचालय, मैरिज हाल बनाने का काम करेंगे, सरकार की योजनाओं से अंतिम व्यक्ति तक जोड़ा जायेगा, महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने का काम करेंगे और अपने वार्ड को सबसे सुंदर और माॅडल वार्ड बनायेंगे इस दिशा पर काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!