राज्य

भाकपा के कुशेश्वर स्थान विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी व जिला पार्षद राजेंद्र प्र० चौपाल अपने समर्थकों के साथ रालोजद की सदस्यता ग्रहण की।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-दरभंगा जिला के कुशेश्वर स्थान विधान सभा क्षेत्र से भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रत्यासी व वर्तमान में जिला परिषद सदस्य तथा दो बार मुखिया रहे भाकपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद चौपाल ने रालोजद की सदस्यता ग्रहण कर ली।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए रालोजद के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया की श्री राजेंद्र प्रसाद चौपाल ने रालोजद सुप्रीमो एवं भारत सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के हाथों माला पहनकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की रसीद लेकर सदस्यता ग्रहण की | इनके साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में भाकपा नेता राकेश कुमार, बिरजू चौपाल, सुजीत राय प्रमुख थे| इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता ई० शम्भुनथ सिन्हा, युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल समेत अनेकों पार्टी नेता मौजूद थे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button