देश

भाकपा राज्य सचिव ने चन्द्रयान की सफलता के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाई।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने मिशन चंद्रयान 3 की सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता की है।उन्होंने इस मिशन से जुड़े देश के वैज्ञानिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि चन्द्रमा दक्षिण पोल पर भारतीय चंद्रयान-3 की कामयाब लैंडिंग अंतरिक्ष-विज्ञान की बड़ी घटना है। अपने देश के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों, ख़ासतौर पर इसरो के मौजूदा और सभी पूर्व वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई, जो वर्षों से इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जुड़े रहे हैं। इस मिशन की सफलता ने विश्व में न केवल हमारा सम्मान बढ़ाया है बल्कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में कई अवसरों को खोला है। आज पूरा विश्व भारत को सकारात्मक निगाह से देख रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!