ताजा खबर

फसल सहायता अनुदान के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई जाए: भाकपा

कुणाल कुमार/पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार राज्य फसल सहायता अनुदान के आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की है। राज्य के सभी जिलों में आयी आँधी-तूफान व बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसलों का क्षति हुई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आँधी-तूफान एवं भारी वर्षा से तैयार गेहूँ, गर्मा फसल मूंग, उड़द, तिल, मक्का, मुंगफली, पान, अरहर, केला, प्याज आदि बर्बाद हो गया है। आम और लीची का भी भारी नुकसान हुआ है। फसलों के नुकसान हेतु बिहार राज्य फसल सहायता अनुदान के आवेदन की तिथि 15 अप्रैल 2025 तक ही निर्धारित की गई है जो कम है। कम समय में किसान आवेदन नहीं कर सकते इसलिए आवेदन की तिथि 15 अप्रैल से बढ़ाकर 15 मई 2025 तक किया जाय।
भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि किसानों ने कर्ज लेकर गेंहू की खेती की लेकिन इस बेमौसम बारिश और आंधी से गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी। इसी तरह आम और लीची के फसल को भी भारी क्षति हुई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य सरकार से फसल क्षति मूल्यांकन कराने और किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये की दर से मुआवजा देने की मांग करती है। साथ ही फसल सहायत अनुदान के लिए आवेदन की तिथि को 15 मई 2025 तक बढ़ाने की मांग करती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!