रांची

पार्षद आलिया पहुंची लोगों के द्वार…

रांची//रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 11 के लोगों की समस्याएं सुनने देखने व उनका निवारण करने हेतु पार्षद आलिया नाज़ लोगों के घरों तक पहुंच रहीं है। जैसा कि आलिया नाज़ ने कहा था कि पार्षद आपके द्वार कार्यक्रम चलाएंगे, वो अब दिखने लगा है।कार्यक्रम के तहत पार्षद आलिया ने एम मल्लिक रोड, जेसी रोड ,विराज नगर ,काली मंदिर रोड ,पीस रोड सहित वार्ड के विभिन्न मोहल्ले में लोगों के घर-घर जाकर मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं, विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए निगम के सुपरवाइजर और पदाधिकारियों को अवगत कराया तथा आदेश दिया, और लोगों को आश्वस्त किया कि उनके समस्याओं का शीघ्र ही निदान किया जाएगा। लोगों ने भी पार्षद आलिया नाज़ का फूल माला पहना कर स्वागत किया। वॉर्ड के लोग पार्षद आलिया नाज़ की इस पहल को सराह रहे हैं।

पार्षद आलिया नाज़ घर घर जाकर लोगों से मिली तो विभिन्न समस्याएं सामने आईं, इसमें मुख्यतः सप्लाई पानी की समस्या, बिजली पोल खंबे, LED लाइट की मरम्मत, साफ सफाई, पीएम आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान आदि शामिल है। लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार हो रहा है की पार्षद एक-एक घर में जाकर लोगों से मिल रही है , समस्याओं से अवगत हो रही है, लग रहा है कि पार्षद आलिया नाज़ हमारी समस्याओं का भी निदान करने के लिए स्वयं तत्पर है। वार्ड भ्रमण के दौरान पार्षद आलिया के साथ पार्षद प्रतिनिधि सदाम कुरैशी,वरिष्ठ पत्रकार परवेज़ कुरैशी,प्रयाग जी,मुकेश जी ,अकबर जी एवं अशब आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!