District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सिक्किम में आई प्राकृतिक आपदा में जिले के फंसे लोगों से किया गया संपर्क

आमजन की सुविधा हेतु निम्न संपर्क संख्या जारी किए जा रहे हैं: जिला नियंत्रण कक्ष 06456225152 प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन, किशनगंज 9931224449 अपर समाहर्त्ता (आपदा) किशनगंज 9473191372 जिलाधिकारी, किशनगंज 9473191372

किशनगंज, 12 अक्टूबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सिक्किम में आई प्राकृतिक आपदा (बाढ़) में जिले के ठाकुरगंज और पोठिया प्रखंड के लोगो के आपदा में फसे होने की सूचना पर जिलाधिकारी, तुषार सिंगला के निर्देशानुसार उन लोगो से संपर्क किया गया। डीएम के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत है। उसका दूरभाष नंबर 06456225152 है। इस नंबर पर किसी प्रकार की सूचना का आदान-प्रदान किया जा सकता है। पोठिया प्रखंड अंतर्गत 10 लोगो के सिक्किम आपदा में फसे होने की सूचना पर डीएम ने बीडीओ, पोठिया को उनके परिजनों से संपर्क कर कुशल होने की जानकारी लेने का निर्देश दिया गया। तत्पश्चात बीडीओ पोठिया के द्वारा सभी लोगो के परिजन से संपर्क किया गया। सभी के सकुशल होने की सूचना है और फाला पंचायत के रतन कुमार सिंह वापस अपने घर लौट चुके हैं। सिक्किम के लाचुंग में कार्यरत परलाबाडी, पहरकट्टा (पोठिया) के तसगीर आलम के सकुशलता पर उनके पिता जाहिद आलम ने बताया कि उनका बेटा सिक्किम के लाचुंग से सिमथांग पहुंचने के बाद से घरवालों के संपर्क में नहीं था, परंतु अब वह कुशल है। उनसे संपर्क हो गया है। परलाबाड़ी के लोग सिक्किम सरकार के आपदा शिविर में है और सकुशल हैं। गौर करे कि पोठिया प्रखंड के अन्य सभी व्यक्ति के परिजन से संपर्क हो गया है। बीडीओ पोठिया के स्तर पर उनके घरवालों से संपर्क कर सभी के सकुशलता प्राप्त करते हुए आपदा पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट किया गया। पोठिया प्रखंड के सभी लोग सिक्किम में सकुशल हैं। उल्लेखनीय है कि 03 अक्टूबर को सिक्किम में तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है। पूर्व में उपाध्यक्ष, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग, पटना के द्वारा ठाकुरगंज के 34 लोगो की सूची उपलब्ध कराई गई, जो वर्तमान में सिक्किम के गंगटोक में कार्यरत थे और आपदा से प्रभावित थे। डीएम तुषार सिंगला के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय किशनगंज के स्तर से उनकी कुशलता का पता लगाने हेतु संपर्क स्थापित किया गया था। दूरभाष पर वार्ता के क्रम में उनके सकुशल होने की सूचना प्राप्त है। मो० जफर आलम, प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन किशनगंज के द्वारा गंगटोक में कार्यरत जिला के लोगो के परिजनों को ढाढस बंधाते हुए संवेदना प्रकट की गई है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया है कि सिक्किम में किशनगंज के कार्यरत आपदा प्रभावित लोगो को किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर किशनगंज जिला नियंत्रण कक्ष और संबंधित प्रखण्ड के माध्यम से अनुश्रवण किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!