शिखर निर्माण से बढ़ेगी मंदिर की कीर्ति – राकेश तिवारी

नवेंदु मिश्र
मेदिनीनगर सदर प्रखंड के सुआ-कौड़िया पंचायत में नवनिर्मित श्री राम जानकी मंदिर का गुबंद निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। जिसका शुभारंभ आम आदमी पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सह डालटनगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राकेश तिवारी ने नारियल फोड़ कर किया। इस दौरान जय श्री राम के नारों से इलाका गुंजायमान हुआ। श्री राम जानकी मंदिर न्यास समिति की ओर से पचास फीट का गुंबद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जो प्रसिद्ध शिल्पकार चौहाण बंधु के द्वारा किया जा रहा है। मौके पर न्यास समिति के संरक्षक राकेश तिवारी ने बताया कि शिखर निर्माण के पीछे समाजिक, वैज्ञानिक एवं अध्यात्मिक हर तरह का संदेश छिपा हुआ है। जहां मंदिर का गुंबद उस क्षेत्र के लोगों के धार्मिक प्रवृत्ति की कृति बताती हैं, वहीं संस्कृति और संस्कार का संदेश ध्वनि के माध्यम से दूर दूर तक पहुंचाने के लिए मंदिर के शिखर का निर्माण कराया जाता है। और सुआ-कौड़िया की जनता के द्वारा श्री राम जानकी मंदिर न्यास समिति के माध्यम से उत्तम कार्य संपन्न कराया जा रहा है। जिनका स्थान हमारे दिल में उनकी सादगी, प्रेम की वजह से बना हुआ है, उनके हरेक कार्य में हमारा साथ बना रहेगा। मौके पर अध्यक्ष छोटेलाल सिंह ने बताया कि मंदिर के शिखर निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। वर्षों से इसकी आवश्यकता यहां की जनता को थी। अप्रैल माह तक निर्माण कार्य पूर्ण कराने की तैयारी है। ताकि इस वर्ष होने वाले महायज्ञ में इसकी किर्ति पताका चारों ओर से दिखाई सुनाई पड़े। इस दौरान संरक्षक अजय तिवारी अकेला, अध्यक्ष छोटे लाल सिंह,रामसहाय साव,सुरेंद्र साव उप प्रमुख शितल सिंह चेरो…अजित जी,मनोज जी,ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।