प्रमुख खबरें

*कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का 84 वां जन्मदिन सदाकत आश्रम में मनाया गया, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बच्चों के साथ काटा केक*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद -आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय ,सदाकत आश्रम, पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खरगे का 84वां जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने बच्चों के साथ केक काटकर श्री खरगे जी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश के संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री खरगे जी का लंबा राजनीतिक अनुभव, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

राजेश राम ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की ।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता असित नाथ तिवारी, पंकज यादव, शिशिर कौंडिल्य, इबरार रजा, जितेंद्र पासवान, चौधरी ब्रह्म प्रकाश सिंह, शालिग्राम शर्मा सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button