किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस का स्मरण समारोह, राष्ट्र निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को किया नमन

किशनगंज, 20 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं स्मरण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहाबुल अख्तर ने की। इस दौरान किशनगंज के सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद और विधायक कमरुल होदा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उपस्थित नेताओं ने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान, आधुनिक भारत के निर्माण के लिए उनकी दूरदर्शी सोच तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति उनके समर्पण को याद किया। नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक और संचार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की थी।

समारोह के दौरान कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के आदर्शों और विचारों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने तथा आधुनिक भारत की नींव मजबूत करने में राजीव गांधी की भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा।

कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष मो. आजाद साहिल, सांसद प्रतिनिधि परवेज रेजा, नगर अध्यक्ष सजल साहा, जिला उपाध्यक्ष अरुण साहा, महिला जिला महासचिव इला देवी, कांग्रेस नेता मो. लाल, विधायक प्रतिनिधि ईदु हुसैन, जिला प्रवक्ता जुल्फीकार अली, जिला सचिव आदर्श साहा, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव शमशीर उर्फ दारा, मीडिया प्रभारी संतोष चौधरी, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष वसीम अख्तर, पोठिया युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. बदरूल, किशनगंज प्रखंड अध्यक्ष मो. कमरूल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंत में जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम में शामिल सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button