ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस ने किया स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान

प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया सम्मानित

मनीष कुमार कमलिया बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने राज्य के सभी जिले में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके लिए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के निर्देशानुसार विस्तृत रूप से जिलेवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर राज्य के सभी जिले में कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस बाबत बताते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने स्वतंत्रता आंदोलन में सहयोग देने वाले प्रत्येक स्वतंत्रता सेनानियों को देशभर में सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा था जिसके तहत बिहार में भी उनके सम्मान के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा द्वारा जिलेवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
साथ ही मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को ‘स्वतंत्रता मार्च’ का जिलेवार आयोजन किया जाएगा। जिसमें कांग्रेसजन शामिल होंगे ततपश्चात झंडोत्तोलन कार्यक्रम किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button