अध्यक्ष समेत 03 पदों के लिए कांटे की टक्कर:सिविल बार एसोसिएशन चुनाव, बाकी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय, 16 को वोटिंग के बाद आएगा परिणाम…
गुड्डू कुमार सिंह:–आरा ।सिविल बार एसोसियशन के वर्ष 2023 के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। 16 सितम्बर को मतदान एवं मतगणना की तारीख घोषित की गई है। प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट कराने के लिए लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।
नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब केवल तीन पदों जिसमे अध्यक्ष , महासचिव, कोषाध्यक्ष पर चुनावी लड़ाई होगी। जिसमे अध्यक्ष पद के लिए 03 प्रत्याशियों अवध बिहारी राम ,अनिल कुमार सिंह ,शेषनाथ सिंह है। वही महासचिव पद के चार प्रत्याशियों श्यामानन्द पाण्डेय ,पुरूषोत्तम कुमार दूबे ,हरेन्द्र कुमार राय ,सुरेन्द्र कुमार के बीच मुकाबला होगा।
जबकि वरिष्ठ कोषाध्यक्ष पद पर अरूण कुमार राय व कृष्णा चौधरी के बीच काटे का मुकाबला है।
इनका निर्विरोध निर्वाचन तय
शेष पदों पर नामांकन जांच के बाद एक एक अधिवक्ता के आवेदन सही पाए गए जिन्हें निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर जयगोपाल पाण्डेय , सचिद्दानन्द सिंह,अकेक्षण पद के लिए विष्णु शंकर पाण्डेय ,विजेन्द्र कुमार बज्रेश सहायक सचिव पर निर्मल कुमार श्रीवास्तव ,देव कुमार राय ,रामबाबू राम सयुक्त सचीव पर भरत उपाध्याय,भरत भूषणा सिंह , कृष्णा कुमार केसरी कार्यकारणी सदस्य, जिसमें 7 पद होते हैं के लिए शशि कुमार सुमन ,श्रीकृष्ण कान्त तिवारी,दिलीप कुमार तिवारी ,सुबोध मिश्रा सभी का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।