प्रमुख खबरें

बच्चों की सुविधा, नीतीश सरकार की प्राथमिकता – जद (यू0)

मुकेश कुमार/जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार ने मीडिया में जारी संयुक्त बयान में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट रूप से बच्चों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में केंद्रित है। इसी क्रम में राज्य के लगभग 1.86 करोड़ आंगनबाड़ी बच्चों को लाभान्वित करने की योजना लागू की जा रही है, जिसके तहत प्रत्येक बच्चे को चार-चार सेट पोशाक उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह निर्णय न केवल बच्चों की गरिमा और सुविधा को बढ़ाएगा, बल्कि उनके नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ाव को भी मजबूत करेगा। समान और स्वच्छ पोशाक बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक समानता की भावना को भी प्रोत्साहित करेगी। सरकार का यह कदम दर्शाता है कि वह शिक्षा और पोषण के साथ-साथ बच्चों की मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर भी पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।

यह योजना बाल कल्याण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी और आने वाले समय में इसका सकारात्मक प्रभाव समाज के हर वर्ग पर दिखाई देगा। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की सरकार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर ऐसे निर्णय लेती रहेगी, जो सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की भावना को मजबूत करें।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!