ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

तरारी में विज्ञान प्रदर्शनी में दिखा बच्चों का जलवा।।…

गुड्डू कुमार सिंह :-तरारी । प्रखण्ड संसांधन तरारी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी व क्वीज में छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शों को प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। तरारी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरमुरी, मध्य विद्यालय पनवारी, मध्य विद्यालय कुस्म्ही, मध्य विद्यालय देव, मध्य विद्यालय सिकरौल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुसटोली, सहित कई अन्य विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। निर्णयक दिव्या ओझा,चॉदनी कुमारी,रीता कुमारी,गजेन्द्र सिंह व दुलार चन्द कुमार द्वारा सभी प्रदर्शों के अवलोकन के पश्चात उ० क्र० वि० कुरमुरी के बालाजी के प्रदर्श को प्रथम, मध्य विद्यालय पनवारी के सौहेल तनवीर के प्रदर्श को द्वितीय तथा इन्द्रजीत गिरी मध्य विद्यालय कुसुम्ही के तृतीय स्थान प्रदान किया गया। वहीं क्वीज प्रतियोगिता में सोनू कुमार मध्य विद्यालय देव प्रथम, शुभम कुमार व सोनू कुमार मध्य विद्यालय सिकरौल द्वितीय तथा करण राज तृतीय स्थान पर रहे। ये सभी प्रतिभागी जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व क्वीज प्रतियोगिता में शामिल होगें। सभी चयनित प्रतिभागियों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रघुनंदन चौधरी ,लेखापाल बिनोद कुमार सिंह,नीरज कुमार ,उपेन्द्र सिंह व वरीय शिक्षक दूय द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!