Uncategorized
Trending

बच्चा चोर गिरोह का हुआ खुलासा, गिरोह के चंगुल से 12 बच्चे बरामद,अंतरराज्य गिरोह है इसमें शामिल: एसएसपी…

रांची//झारखंड की राजधानी रांची में बच्चा चोर गिरोह का रांची पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रांची पुलिस ने गिरोह के पास से 12 बच्चों को बरामद किया है। साथ ही गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वही करीब दो दर्जन चोरों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

बरामद बच्चों को बोकारो, धनबाद, चाईबासा और रांची से चोरी किया गया था। रांची पुलिस बरामद बच्चों के परिजनों की तलाश करेगी। सभी बच्चो को फिलहाल धुर्वा थाना लाया गया है। बरामद बच्चों के परिजनों की पहचान के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट भी कराएगी। यह जानकारी रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने धुर्वा थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंसमें में दी। इस दौरान सिटी एसपी पारस राणा ,ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी एवं कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

एसएसपी राकेश रंजन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि 2 जनवरी 2026 को अंश- अंशिका पिता सुनील यादव को धुर्वा थाना क्षेत्र से अपराह्न किया गया था। उन लोगों के चंगुल से 14 जनवरी को अंश अंशिका को सकुशल बरामद करा लिया गया और अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्चों को रामगढ़ जिला के चितरपुर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था। जिसके बाद रांची पुलिस ने रांची समेत अन्य जिलों और राज्यों में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें बच्चा चोर गिरोह का खुलासा हुआ। इस गिरोह की पहचान गुलगुलिया गैंग के रूप में हुई है। जो पिछले दस वर्षों से बच्चा चोरी करने में लगा हुआ है।बता दे कि गुलगुलिया गैंग कई बच्चों को बेच चुका है। इस गैंग के तार बिहार, ओडिशा, बंगाल और यूपी से जुड़े है।

एसएसपी ने आगे बताया कि इस गैंग ने अंश-अंशिका का सौदा भी कर लिया था लेकिन पुलिस की दबिश के कारण यह नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि यह गैंग बच्चों से भीख मांगने और पॉकेट मारी का काम कराता है। साथ ही चोरी की बच्चियों से देह व्यापार कराया जाता है। अलग-अलग जगहों से बच्चों को बरामद किया गया है। इस मामले में अभी तक 15 अभियुक्तों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। इनसे पता चला है कि कब-कब इनलोगों ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस का मानना है कि इस बच्चा चोर गिरोह के तार मानव अंगों के व्यापार से भी जुड़ा हो सकता है। फिलहाल इस एंगल पर भी पुलिस की तफ्तीश जारी है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का सत्यापन किया जा रहा है और इस तरह के जितने भी गिरोह है उसे निपटाने के लिए पुलिस पूरी तरह से तत्पर है।

गिरफ्तार अभियुक्त

इस पूरे अभियान में गिरफ्तार अभियुक्तों में विरोधी खरवार रामगढ़, एंथोनी खरवार रामगढ़ , प्रमोद कुमार सिल्ली रांची ,आशिक गोप सिल्ली, राज रवानी लातेहार , नव खरवार कोटशिला पुरलिया ,सोनी कुमारी रामगढ़, चांदनी देवी रामगढ़, सीता देवी लातेहार ,दीनू भुंईया लातेहार रामगढ़, सन्यासी खिरवार रामगढ़, मालिन देवी रामगढ़ ,बेबी देवी सिल्ली, सोनी देवी पति उप्पैय खरवार और उप्पैय खरवार बरियातू थाना लातेहार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं नव खेरवार ओर सोनी कुमारी कांड संख्या 1/20 26 पुलिस रिमांड पर है। विरोधी खिरवार के पास से मारुति सुजुकी की सफेद रंग की कार जिसका निबंधन संख्या जेएच एच 24 एल 8382 एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है। इस पूरे अभियान में एसआईटी गठित की गई थी। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर , नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा, पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह सहित कई पुलिसकर्मी एवं डीएसपी शामिल थे।

एसएसपी ने किया पुरे मामले का खुलासा (देखे वीडियो)

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!