ताजा खबर

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ पर किया पौधारोपण

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जे०पी० गंगा पथ पर पौधारोपण किया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर वर्ष इस अवसर पर पौधारोपण करते हैं। पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण आवश्यक है ताकि जलवायु परिवर्तन के खतरों को कम किया जा सके। भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा है। सभी लोग अपने-अपने परिसर एवं आस-पास पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण हेतु अपना योगदान दें।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ० सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती हरजोत कौर, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अवकाश कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री प्रभात कुमार गुप्ता सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button