ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़

तरारी:-विधालय संस्थापक की प्रतिमा का किया गया अनावरण

गुड्डू कुमार सिंह:-।तरारी प्रखंड क्षेत्र के इटिम्हा +2 उच्च विद्यालय प्रांगण में महाशिवरात्री के अवसर पर स्कूल के संस्थापक सिद्ध पुरूष स्व पंडित राम सकल पाण्डेय की प्रतिमा का अनावरण उनके पुत्र श्री यमुना पाण्डेय ,श्री सरजू पाण्डेय व् पुत्र बधु तिलोत्तमा पाण्डेय ने किया।अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते सामाजिक कार्यक्रर्ता श्री विजेन्द्र तिवारी ने हुए कहा कि स्व रामसकल पाण्डेय ने जब यह क्षेत्र शिक्षा के मामले पिछड़ा था,तब श्री पाण्डेय ने 1967 में इलाकें में शिक्षा के प्रसार के लिए अपना एक एकड़ से अधिक भूमि स्कूल को दान दे कर,अपने अथक प्रयास से भवन का निर्माण कराया था।वहीं अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी श्री अनील मिश्रा ने कहा कि स्व पंडित राम सकल पाण्डेय जी ने उस समय उच्च विद्यालय की स्थापना की थी।जो आज +2 विद्यालय तक का सफर तय कर चुका है, 2014 से इस विधालय में इंटर का भी नामांकन भी हो रहा है।संचालन कर रहे विनोद मिश्रा ने कहा कि कृति ही अमर रहती है,पडित राम संकल पाण्डेय ने क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाया था।इस अवसर पर विद्यालय परिसर मे 2022 के मैट्रिक ट्रापर एंव प्रथम श्रेणी से उत्रीण बच्चो को गोल्ड मेंडल व नगद पुरस्कार देकर उन्हे सम्मानित किया गया। साथ ही 2022 के उत्रीण छात्रो द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर विधालय के प्रधानाचार्य श्री ललन साह,श्रीमती इन्दू मिश्रा,रीता मिश्रा ,श्री विजय राय ,परमानन्द पासवान,कवि नन्दजी पासवान,श्री समहुत राम ,श्री राकेश रंजन पांडेय, उमेश पासवान,सुनील पासवान,छात्र निर्मल पाण्डेय ,रूपेश कुमार ,गुडू कुमार,राकेश कुमार ,सोनू कुमार ,आदित्य कुमार,विक्की कुमार समेत सैकडों छात्र छात्राए व ग्रामीण उपस्धित थे । कार्यक्रम की शुरुआत स्व पंडित राम सकल पाण्डेय के प्रतिमा पर माल्यार्पण के सांथ की गयी। स्कूली बच्चियों ने आगंतुकों के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!