किशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : कबीर अन्तयोष्ठी अनुदान निधि योजना अन्तर्गत 18 लाभुकों को किया गया चेक प्रदान।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सोमवार को ग्राम पंचायत कार्यालय बिशनपुर मे मुखिया पिन्टु कुमार चौधरी के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर कबीर अन्तयोष्ठी अनुदान निधी योजना अन्तर्गत कुल अठारह लाभुक को तीन हजार रूपया करके चेक प्रदान किया गया। लाभुकों में फिरोज आलम, मुजलेफा खातुन, सिंघेश्वर पोद्दार, फिरदोश जहां, सविनाज बेगम, सायरा खातुन, सहीत दर्जनो लाभुक चेक पाकर खुश हुये। वही चेक वितरण कार्यक्रम मे उपमुखिया सोहराब आलम, पंचायत सचिव जय प्रकाश सिंह, वार्ड सदस्य ग्यास सरवर, दिलवर आलम, शहंशाह अंसारी वार्ड सदस्य प्रतिनीधी असलम आलम, राजेश जैन, पप्पु रजक, मो० जंगी, सहीत कई गणमान्य लोग मौजुद रहे। इस अवसर पर मुखिया पिन्टु चौधरी ने कहा की समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक सरकारी योजना का लाभ पहुचे यह हमारा प्रयास है और इसी के तेहत हमारा कार्य जारी है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button