District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : मतदान जागरूकता हेतु महादलित टोला में चौपाल कार्यक्रम, जिलाधिकारी ने किया संवाद

किशनगंज,24अक्टूबर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 स्थित महादलित टोला में जिलाधिकारी विशाल राज द्वारा चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमुदाय से संवाद करते हुए कहा कि लोकतंत्र की सशक्तता प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के लोभ, लालच, भय या दबाव से मुक्त होकर स्वतंत्र रूप से मतदान करें।डीएम ने यह भी कहा कि यदि किसी मतदाता को मतदान में किसी प्रकार की बाधा या भय का अनुभव होता है, तो वह तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06456-225152 पर सूचना दें।

इस अवसर पर उन्होंने “मतदान अवश्य करें” हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भी किया।

कार्यक्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी, किशनगंज सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!