प्रमुख खबरें

*सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिषद् के 10 नव निर्वाचित सदस्यों को अपने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद् के उप निर्वाचन, 2026 एवं द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 में निर्विरोध निर्वाचित सभी 10 सदस्यों को अपने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के श्री अनिल ठाकुर, श्री पवन सिंह, श्री संजय प्रकाश, श्रीमती शीला पंडित, जदयू के श्री ललन प्रसाद, श्री निशांत, डॉ. भारती मेहता और श्रीमती शिवरानी देवी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के श्री अशरफ अंसारी और राष्ट्रीय जनता दल के डॉ. सुनील कुमार सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। महामहिम राज्यपाल द्वारा निर्गत निर्वाचन की अधिसूचना विधान परिषद् के प्रभारी सचिव श्री शंकर कुमार ने पढ़ी।

विधान परिषद् के उपभवन सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार, विधान परिषद् के उप सभापति प्रो०(डॉ.) रामवचन राय, माननीय मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, श्री दिलीप कुमार जायसवाल, श्रीमती लेसी सिंह, श्री श्रवण कुमार, श्री संजय सिंह (टाईगर), श्री लखिंदर पासवान, विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, सत्तारूढ़ दल के उप नेता श्री ललन सर्राफ, प्रो. (डॉ.) राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल श्री संजय कुमार सिंह ऊर्फ गॉंधीजी, उप मुख्य सचेतक श्रीमती रीना देवी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद् एवं विधान सभा के माननीय सदस्यगण मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button