ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रांची : रामनवमी शोभा-यात्रा में अधिक से अधिक संख्या मे शामिल होकर शोभायात्रा को भव्य बनाये जाने को लेकर केन्द्रीय महिला श्रीमहावीर मण्डल की अध्यक्ष ने किया आवाहन

रॉंची/भारती मिश्रा, झारखंड शुक्रवार को केन्द्रीय महिला श्रीमहावीर मण्डल की अध्यक्ष आभा सिन्हा ने कहा है कि राजधानी रॉंची मे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जायेगी। जिसमे विभिन्न अखाड़ों की महिलाएं अपना अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शनी के साथ-साथ श्रीरामनवमी शोभा यात्रा में भी सहभागी बने। राजधानी रॉंची में रामनवमी की शोभा यात्रा प्रत्येक वर्ष निकाली जाती है और महिलाओं द्वारा अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया जाता है। आभा सिन्हा ने रॉंची की महिलाओं से कहा है कि अंतिम मंगलवार 28 मार्च 2023 को केन्द्रीय महिला श्रीमहाबीर मण्डल की सभी सदस्य अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन में सहभागी बने, और 30 मार्च नवमी तिथि को मण्डल की शोभा-यात्रा में अधिक से अधिक संख्या मे शामिल हो कर शोभायात्रा को भव्य बनाये।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button