चंद्रयान के सफल लैंडिंग पर मना जश्न पीरो।

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा । चंद्रयान 3 की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग होने पर उत्साही युवको द्वारा पीरो में जमकर आतिशबाजी की गई । इस दौरान हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजा की धुन पर उत्साह के साथ नृत्य किया और जय श्री राम कि उदद्घोष किया। मौके पर मंच के पीरो नगर संयोजक विकास कुमार ने कहा कि चंद्रयान 3 के सफल लैडिग के साथ ही अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है। यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग हो गई है। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है।
भारत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण भी है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी है । उनहोंने कहा कि मिशन चंद्रयान- 3 कामयाबी से हर ओर खुशियां हैं। हिन्दू जागरण मंच की तरफ से उन्होंने हिंदुस्तान के गौरवशाली और स्वर्णिम उपलब्धि पर सभी देशवासियों को बधाई दिया । इस अवसर पर धीरू सिंह, टिंकू सिंह योगेंद्र कुमार योगी, बमबम केशरी प्रवीण मिश्रा, दीपक आर्य, आलोक वर्मा, अभिषेक कुमार, तनु चौरसिया, दिलीप पांडे, ऋषि केशरी, आयुष पांडे अमन कुमार, दुर्गेश दत्त, रजनीश केशरी, अंकित वर्मा, ऋषभ केशरी छोटू सिंह, रोहित कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद थे । इधर चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अमित गुप्ता व उनके सहयोगियों द्वारा पूरे शहर मिठाइयां बांटी गई और जमकर आतीशबाजी की गई।