ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत गरीब असहाय महिलाओं के बीच बांटी गई मुफ्त 60 गैस कनेक्शन..

औरंगाबाद/मयंक कुमार बारूण प्रखंड के धमनी पंचायत इस्थित शोभेखाप गांव में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन मुफ्त में दिया गया।धमनी पंचायत के मुखिया उपेंद्र कुमार पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र सिंह एवं उप मुखिया प्रतिनिधि धर्मजीत यादव के द्वारा यह शिविर लगाया गया।मुखिया उपेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत पंचायत क्षेत्र के 60 लाभुकों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया है।क्षेत्र के गरीब असहाय चयनित महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया गया।जिससे तारा देवी, गीता देवी, मीना देवी, शांति देवी, पार्वती देवी, बुधनी देवी, सुंदरी देवी,मंजू देवी आदी कई महिलाएं ने काफी खुशी जाहिर की।बताया कि गैस का कनेक्शन धरमपुरा भारत गैस एजेंसी के द्वारा वितरण किया गया।इस मौके पर सतीश कुमार, धीरेंद्र सिंह, मंगल सिंह, वीरेंद्र सिंह, राम स्वरूप सिंह, लल्लू सिंह, मिथुन राम, बबन राम, बल राम, राम भिखारी सिंह, सतीश सिंह, पूनम देवी आदि कई लोग मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button