District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : अग्निशमन सप्ताह के दौरान मॉक ड्रिल कार्यक्रम किया गया आयोजित।

शहर के पश्चिमपाली चौक व पेट्रोल पम्प में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम।किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, अग्निशमन सप्ताह के दौरान अग्निशमन विभाग के द्वारा पेट्रोल पम्प व गैस से लगने वाली आग से बचाव के लिये पश्चिमपाली व लहरा चौक के पास स्थित पेट्रोल पम्प में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अग्निशमन पदाधिकारी लालकेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में अग्निशमन सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गैस एजेंसियों व पेट्रोल पम्प के कर्मियों की मौजूदगी में आग से बचाव की जानकारी दी गई। अग्निशामन पदाधिकारी लालकेश्वर प्रसाद ने बताया कि अग्निशमन सप्ताह के दौरान अलग अलग क्षेत्रों के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गुरुवार को दो स्थानों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पश्चिमपाली में गैस एजेंसियों के कर्मियों व लहरा चौक में पेट्रोल पम्प के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देते हुए बताया कि अगर गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाती है तो धैर्य रखते हुए आग पर काबू पाया जा सकता है। प्रशिक्षण देते हुए गैस सिलेंडर में आग जलाकर सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाने का आसान तरीका भी बताया। जिसमे मॉक ड्रिल करवाकर आग बुझाने का तरीका बताया। फायर अधिकारी ने पेट्रोल पम्प के कर्मियो को निर्देश देते हुए कहा कि पेट्रोल पम्प में पेट्रोल या डीजल देते समय यह ध्यान रखेंगे की गाड़ी स्टार्ट की स्थिति में न हो। साथ ही अन्य जानकारियां भी दी गई।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button