प्रमुख खबरेंभोजपुर

*समतामूलक समाज पार्टी के समर्थकों के द्रुरा,नितीश कुमार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी भी किये।।..*

गुड्डू कुमार सिंह दिनांकः 25,03,2021को गडहनी प्रखंड में समतामूलक समाज पार्टी के समर्थकों के द्रुरा,नितीश कुमार  मुर्दाबाद,नितीश कुमार शर्म करो,लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो,नितीश कुमार हाय  हाय,पुलिस अधिनियम वापस लो,बिहार में राष्ट्रपती शासन लागू करो।नारे लगाते हुए नितीश कुमार का पुतला दहन किया।इस मौके पर उपस्तिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मेहरा ने कहा कि बिहार मे लोकतंत्र की हत्या हुई हैं।,प्रदेश के तमाम विपक्षी दलों के विधायको को पिटवाना उन के साथ इस तरह क दुर्ब्याहार करना सरकार के अमानवीय मानसिकता को दर्शाता हैं।जिस प्रकार पुलिस शसस्त्र अधिनियम को पास करने के लिए सरकार ने पुलिस का सहारा लेकर महिला विधायकों पर भी बर्बरता पुर्ण लाठी चलवना सरकार के महिला शश्क्तिकरन के दोहरे चरित्र को दर्शाता है ऐसी सरकार को सता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।सरकार जनता के सेवा करने के लिए होती हैं न कि बिहार के जनता के प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनीधीयो पर लाठी चलाने के लिए।।लोकतंत्र के मंदिर मे इस तरह की घटना होना बिहार ही नही,बल्कि पूरे देश को शर्मसार करने वाली घटना हैं,जब विपक्षी नेताओ के गरिमा को ताख पर रख कर बिहार मे एक विधेयक को पारित करने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ा ऐसी सरकार को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए।अगर ऐसी स्थिति रही तो जनता में खौफ का माहौल व्यापत हो जाएगा,कोई अपने अधिकार के लिए बोल नही सकता जो सरकार करे उसे चुपचाप सहते जाए ।क्या ऐसे सरकार चलती है।लोकतंत्र की गरिमा के साथ-साथ अभिव्यक्ति की आजादी एवं स्वतंत्रता छीनने का प्रयास ईस  सरकार के द्रुरा किया जा रहा है ये लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है अब सदन से बाहर गावों के गलियों में विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा।क्या ये उचित है,जुल्म की भी एक सीमा होती है इस तरह का जुल्म नही होना चाहिए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए।इस मौके पर उपस्तिथि सरोज कुमार (भुटी)रमेश  चंद रवि,प्रेम  पासवान  (राजद) ,निलेश रजक,धनंजय यादव,अनिल कुमार,कृष्ण यादव,मनोज राम ,जाकिर हुसैन,सोमरु राम  रवि यादव,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता सामिल हूए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button