झारखण्डदेशयोजनारणनीतिराजनीतिराज्य

बजट राष्ट्र हित में व जन कल्याणकारी है – मनोज दुबे

नवेंदु मिश्र

मेदिनीनगर – जनता दल यूनाइटेड के पलामू जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत इस वर्ष के बजट को राष्ट्रहित एवं जनकल्याणकारी बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है और कैंसर तथा डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं की कीमतों में कमी किया जाना सराहनीय कदम है। इससे लाखों मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा और इलाज का खर्च कम होगा।
उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, मध्यम वर्ग और जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इससे झारखंड सहित पूरे देश के विकास को गति मिलेगी और सामाजिक सुरक्षा मजबूत होगी। सरकार के इस निर्णय के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कदमों से आम जनता का भरोसा और मजबूत होता है।
बजट पर खुशी जाहिर करने वालों में जदयू के प्रदेश सचिव दिलीप पांडे, जिला उपाध्यक्ष किशोर सिंह, महासचिव सुरेंद्र यादव, रितेश पांडे, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार रवि, राजेंद्र राय, अनिल साहू, मेघनाथ मिस्त्री, सचिन मेहता, मुकेश शुक्ला, बसंत दुबे, अरुण प्रसाद, डब्लू सिंह, सतीश पांडे, सत्यनारायण प्रसाद, नगर अध्यक्ष पीयूष प्रभाकर, सदर प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष दिपनारायण दुबे तथा रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल मुंडा सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बजट को सर्वजन हितैषी बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!