District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में पंचायत उप निर्वाचन 2025 के सफल संचालन हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पदाधिकारियों को ब्रीफिंग

किशनगंज,08जुलाई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पंचायत उप निर्वाचन 2025 के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर मंगलवार को किशनगंज जिला प्रशासन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत निर्देशात्मक बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी विशाल राज के निर्देश पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम ने अपने कार्यालय वेश्म से सुपर जोनल दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला जन संपर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह और वरीय कोषागार पदाधिकारी चंदन कुमार भी उपस्थित रहे।

जफर आलम ने मतदान प्रक्रिया की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा कि ईवीएम संचालन, सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए सभी स्तर के पदाधिकारियों को सजग रहना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि:

  • सभी जोनल मजिस्ट्रेट नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमणशील रहें।
  • प्रजाइडिंग अफसरों से समन्वय बनाए रखें।
  • मतदान प्रतिशत की जानकारी प्रत्येक दो घंटे पर जिला नियंत्रण कक्ष को दी जाए।
  • सभी प्रजाइडिंग अफसर समय पर मतदान केंद्र पर पहुंचे, इसकी सुनिश्चितता जोनल अधिकारी करें।

मतदान 09 जुलाई 2025 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा। मतदान ईवीएम (EVM) के माध्यम से होगा।

पारदर्शिता के लिए सभी मतदान केंद्रों पर दो सीसीटीवी कैमरे (भीतर और बाहर) लगाए गए हैं, जिससे लाइव वेबकास्टिंग की जा रही है।

मतदान उपरांत सभी सील्ड ईवीएम मशीनों को संबंधित ब्लॉक मुख्यालय स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित जमा कराने का निर्देश दिया गया है।

निर्धारित मतदान केंद्र – कुल 63

  • किशनगंज प्रखंड: 13
  • कोचाधामन: 18
  • ठाकुरगंज: 02
  • दिघलबैंक: 11
  • टेढ़ागाछ: 19

(पोठिया एवं बहादुरगंज प्रखंड में मतदान नहीं हो रहा है।)

रिक्त पदों की संख्या – कुल 18

  • 2 मुखिया
  • 2 पंचायत समिति सदस्य
  • 9 ग्राम पंचायत सदस्य
  • 5 ग्राम कचहरी सदस्य

प्रशासनिक प्रबंध:

  • सुपर जोनल पदाधिकारी: 05
  • सुरक्षित सुपर जोनल: 02
  • जोनल पदाधिकारी: 15
  • सुरक्षित जोनल पदाधिकारी: 05
  • सुरक्षित पुलिस पदाधिकारी: 05
  • सेक्टर मजिस्ट्रेट: 19

संपर्क हेतु नियंत्रण कक्ष:

  • जिला नियंत्रण कक्ष:  6299989140
  • अनुमंडल नियंत्रण कक्ष:  06456-222400

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button