देशब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग :-सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन।।।….

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-92 साल की लता मंगेशकर कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमण के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती की गई थीं लेकिन लगातार उनकी सेहत में उतार चढ़ाव जारी रहा। एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

यूं तो पूरा विश्व ही उनका परिवार था लेकिन जिस फैमिली में जन्मीं और पली-बढ़ीं उसके बारे में जानेंगे। लता मंगेशकर तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थीं। इनके कदमों पर चलकर ही लता की बहनों व भाई ने संगीत की दुनिया में अपना दायरा बढ़ाया।

खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहीं महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार की सुबह 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी बहन उषा मंगेशकर ने यह जानकारी दी। वह पिछले करीब एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं।

जानकारी के अनुसार सुबह 8.12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button