किशनगंजताजा खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो 2026 में औद्योगिक विकास पर मंथन, बिहार को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प : डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल

पटना,28फरवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, गांधी मैदान में आयोजित डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो 2026 के तीसरे दिन आधारभूत संरचना एवं औद्योगिक विकास को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। 26 फरवरी से 2 मार्च तक चल रहे इस आयोजन में राज्य की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को एक मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसे अब तक की सबसे बड़ी उद्योग प्रदर्शनी के रूप में देखा जा रहा है।तीसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उद्योग, निवेश और भविष्य की आर्थिक संभावनाओं पर विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया।

अपने संबोधन में उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि बिहार औद्योगिक प्रगति के नए दौर में प्रवेश कर चुका है और राज्य सरकार का लक्ष्य बिहार को औद्योगिक रूप से आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाना है। उन्होंने विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय लक्ष्य में बिहार की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि बड़े उद्योगों के साथ-साथ लघु, कुटीर एवं सूक्ष्म उद्योगों को भी समान अवसर और प्रोत्साहन दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्थिर शासन, उद्योग-अनुकूल नीतियों और मजबूत आधारभूत ढांचे के कारण निवेशकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों में भी बिहार तेजी से संभावनाओं का केंद्र बन रहा है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं उद्योग विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस एक्सपो का उद्देश्य बिहार को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाना है। यह आयोजन निवेशकों, उद्यमियों और नीति-निर्माताओं के बीच संवाद का प्रभावी मंच बनकर उभरा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!