
गुड्डू कुमार सिंह:-आरा गड़हनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से गड़हनी पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने बताया कि केस संख्या 145/23 धारा 498(a) के तहत महिला उत्पीड़न मामले में थाना क्षेत्र के पिपरा गाँव से अभियुक्त मिथिलेश कुमार पिता सुनील कुमार एवं लभुआनी गांव से निफिकीर मुसहर पिता ननहक मुसहर को शराब के नशे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।