ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

तरारी में प्रखंड स्तरीय दक्ष खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन।,,,

तरारी के स्वरित कुमार ने बैडमिंटन में प्रथम स्थान लाकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद-तरारी।तरारी प्रखंड स्थित के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़कागांव में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय वार्षिक दक्ष खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार जिज्ञासु ,व चिकित्सक सुनील कुमार ने सयुक्त रूप से किया। प्रखंड स्तरीय वार्षिक दक्ष खेलकूद प्रतियोगिता u-14 के तहत बैडमिंटन में उत्क्रमित मध्य विद्यालय पनपुरा के छात्र सौरभ कुमार ने प्रथम स्थान लाकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया वहीं बालिका वर्ग माध्यमिक विद्यालय पनवारी के रहमत नसर प्रथम स्थान पाने में कामयाब रही।100 मीटर दौड मे बालक वर्ग के देव विधालय के निकिल कुमार व बालिका वर्ग में म० वि० बिहटा के प्रिंया कुमारी

200 मीटर दोड में उत्क्रमित विद्यालय बड़कागांव से मनी कुमार बालिका वर्ग से मध्य विद्यालय बिहटा से खुशबू कुमारी 400 मीटर दौड़ में प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव से नीतीश कुमार हाई जंप में बालक वर्ग से प्लस टू उच्च विद्यालय सिन्हा के परितोष रंजन और बालिका वर्ग से मध्य विद्यालय देवकी अंजली कुमारी समेत दर्जनों छात्र छात्राओं ने अलग-अलग दलीय प्रतियोगिताओं के तहत प्रथम स्थान लाकर अपने अपने विद्यालयों का नाम रोशन किया। वार्षिक प्रखंड स्तरीय दक्ष खेलकूद प्रतियोगिता के सफल संचालन में फिजिकल शिक्षक मध्य विद्यालय के विनोद कुमार सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव के दीपू कुमार प्लस टू तुलसी उच्च विद्यालय पनवारी के कौशल कुंडाल प्लस टू उच्च विद्यालय रानी के परवेज आलम प्लस टू उच्च विद्यालय सेदंहा के मोहम्मद मुजीबउल रहमान मध्य विद्यालय करथ के नरेंद्र मऊआर ने काफी सराहनीय भूमिका निभाई। प्रखंड के चयनित सभी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी है अशोक कुमार जिज्ञासु वाह चिकित्सा पदाधिकारी सुनील कुमार ने विजेताओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया । वही मंच संचालन शिक्षक उपेंद्र कुमार द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button