ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

प्रमंडलीय बैठक हेतु भाजपा की तैयारी जोरों पर

केवल सच – पलामू

मेदिनीनगर – आज 24/03/ 2023 दिन शुक्रवार को जिला( भाजपा पलामू) में जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई। महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक में 25 मार्च 2023 को आयोजित प्रमंडलीय बैठक हेतु कार्य योजना पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार कल दिनांक 25 मार्च 2023 दिन शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन मेदिनीनगर पलामू में 11 बजे पूर्वाह्न से प्रमंडलीय बैठक आहूत की गई है । इस बैठक में माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह ,प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय एव चारों जिलों के जिला प्रभारी उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, सांसद एवं विधायक (उपस्थिति अनिवार्य), पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, बूथ सशक्तिकरण अभियान के 4 सदस्यीय जिला टोली, माननीय राष्ट्रपति जी के अभिभाषण की 4 सदस्यीय जिला टोली, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री अपेक्षित हैं l आज की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह तथा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज कुमार सिंह एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद कुमार सिंह, जिला महामंत्री श्याम बाबू, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय, अरविंद गुप्ता, सुनील पासवान, रीना किशोर, जिला मंत्री मनोज दुबे ,धीरेंद्र दुबे ,संतोष सिंह, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंकर गुप्ता ,जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष ज्योति पांडे, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीटू गुप्ता ,जिला मीडिया सह प्रभारी नवेन्दु मिश्रा , मनीष अग्रवाल, राजेंद्र यादव, निवेदन कुमार एवं राकेश दुबे समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button