District Adminstrationताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा पद यात्रा रैली निकाली

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, जिले के पलासी प्रखंड में रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भाजपा नेता सह पूर्व भाजपा विधानसभा प्रत्याशी जोकीहाट रंजीत यादव के नेतृत्व में तिरंगा पद यात्रा रैली निकाली गई। जिस में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह रैली पलासी स्थित पूर्व प्रमुख सदानंद यादव के आवास स्थल से निकली गयी। रैली का नेतृत्व कर रहे युवा भाजपा नेता रंजीत यादव ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पद यात्रा का आयोजन किया गया हैं। यह पद यात्रा रैली पूर्व प्रमुख के आवास से निकलकर पलासी चौक, बाजार, कालीमंदिर डाक बंगला सड़क होते हुए पुनः आवास में सम्पन्न हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने इंकलाब जिंदा बाद, भारत माता की जय का नारा लगाया गया। इस तिरंगा पद यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगरनाथ झा, रमेश चौधरी, भाजपा के जागेश्वर ठाकुर, बिहारी ठाकुर, अमोद झा, बिजेंद्र साह, गणेश भगत, सुरेंद्र सरदार, महेंद्र यादव, निशांत कुमार, रेश लाल यादव, ओम प्रकाश यादव, सुजीत कुमार, श्याम लाल राम, मिथुन भगत, राकेश भगत, मुखेड कुमार, राजेन्द्र मंडल, राजेश ठाकुर आदि मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button