ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

पलामू जिले के सभी मंडलों में भाजपाइयों ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

पलामू जिले के भाजपा के लगभग सभी मंडल अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया और नारेबाजी भी की मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने मंडल में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का काम किया।

मंडल अध्यक्ष प्रेमसागर सिंह के अध्यक्षता में वर्तमान सरकार और तानाशाही, निक्कमी, भ्रष्टाचारी, डरपोक, युवाविरोधी, किसानविरोधी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। 11 अप्रैल को इस सरकार की करतुत को पूरा झारखंड व देश देखा कि कैसे भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शांतिपूर्वक तरिके से सचिवालय घेराव का कार्यक्रम हो रहा था परन्तु अपने इशारे पर पुलिसिया रूप में सैकड़ो कार्यकर्ताओ को घायल करने का कार्य किया । इसी के विरोध मे आज पूरे झारखंड में तानाशाही हेमंत सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश प्रदर्शन किया।

मौके पर उपस्थित मंडल उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह, कोषाध्यक्ष अवधेश सिंह, मंत्री विमल चंद्रवंशी व सुखदेव राम, कार्यालय मंत्री बिरेंद्र सिंह, OBC मोर्चा अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनमोहन पांडेय, SC मोर्चा अध्यक्ष सरयू पासवान, युवा मोर्चा महामंत्री मिथुन साह कोषाध्यक्ष मनोज राम, वरिष्ठ भाजपा C B नारायण सिंह, अलख नारायण सिंह,प्रमोद सिंह, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र विश्वकर्मा व अंकित सिंह, विनोद प्रजापति,सतीश पासवान ,अशोक सिंह, सुनेश्वर प्रजापति, उदय चंद्रवंशी, नरेश चौधरी, लखन चंद्रवंशी, नन्देव सिंह, राजेंद्र चंद्रवंशी, अयोध्या ठाकुर, गोपाल ठाकुर, गुड्डू ठाकुर एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button